Monday, August 31, 2026

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि दिवस पर बांटे गए उपहार

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।शहर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल स्थित जन औषधि केन्द्र में महिलाओं व बच्चों को उपहार वितरित किये गए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान लोगों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना। साथ ही जन औषधि केंद्र के कुछ लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी से संवाद भी किया।

जन औषधि केन्द्र के संचालक कृष्ण पाल राठी ने बताया कि बालिका विद्या मंदिर जगतपुरा रूद्रपुर के 80 बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भट्ट ने कहा कि देश के करोड़ों लोग जन औषधि केन्द्रों से लाभान्वित हो रहे हैं। सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध करा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके जीवन की कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रुद्रपुर नगर निगम के महापौर रामपाल जी, राज्य मंत्री सुरेश परिहार, उत्तराखंड के आवास एवं सहकारी संघ के चेयरमैन उपेन्द्र चौधरी, सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर डॉ सुधीर कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ अविनाश खन्ना, भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी जी, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, प्रदेश मंत्री फरजाना बेगम आदि मौजूद रहे।

Read more

Local News

Translate »