Monday, August 31, 2026

दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर बालक फुटसल प्रतियोगिता का हुआ समापन

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड सॉकर फुटसल एसोसिएशन की ओर से रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर बालक फुटसल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। उक्त जानकारी देते हुए उधम सिंह नगर फुटसल एसोसिएशन के आयोजक सचिव नीतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला सेमीफाइनल चंपावत व देहरादून के बीच खेला गया जिसमें देहरादून में 1/0 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच अल्मोड़ा व हल्द्वानी के बीच खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा ने 2/0 से हल्द्वानी को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देहरादून व अल्मोड़ा के बीच हुआ। जिसमें देहरादून ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 1/0 से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा करते हुए विजेता बना। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रुद्रपुर मेयर रामपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि सी.पी. शर्मा कांग्रेस महासचिव, कार्यक्रम अध्यक्ष भारत भूषण चुघ , जिला क्रीड़ाधिकारी उधम सिंह नगर श्रीमती रसिका सिद्दीकी सहित सभी के द्वारा विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान विजय वर्मा ज्वेलर्स के एमडी मनदीप बर्मा, मंजू जोशी, बाबूराम, रिंकू पासवान, रघुवीर सिंह विर्क, मनोज सिंह, सुरेश बिष्ट, क्रिकेट कोच राजेंद्र कुमार, नवनीत राव, धीरज चौधरी, गोविंद परिहार, सॉकर फुटसाल के सचिव महेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

 

Read more

Local News

Translate »