Saturday, April 25, 2026

उत्तराखंड अंडर-19 महिला हॉकी टीम का हुआ ट्रायल

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।जिला स्टेडियम में उत्तराखंड अंडर-19 महिला हॉकी टीम का ट्रायल किया गया। यहाँ राज्य भर से आई खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनके चयन की घोषणा जल्द ही कि जाएगी। चयनित खिलाड़ियों के नाम उत्तराखंड हॉकी की वेबसाइट पर भी मौजूद रहेगी। यह ट्रायल 3 अप्रैल से झारखंड के सिमडेगा में शुरू होने वाली राष्ट्रीय स्तर चैंपियनशिप के लिए किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से आयी 28 किशोरियों ने भाग लिया। उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के सचिव किशोर सिंह बाफिला ने बताया कि खिलाड़ियों से काफी उम्मीद है और सभी बहुत प्रतिभाशाली हैं जिस कारण इनका चयन भी चुनौती भरा है। आगे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए किशोर ने बताया की चयनित टीम 1 अप्रैल को झारखंड के सिमडेगा के लिए रवाना होगी।

Read more

Local News

Translate »