Monday, August 31, 2026

रिंकू हत्याकांड में पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। रिंकू हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। पूर्व में घर पहुंचकर पति को मृत अवस्था में देखने की बात कहने वाली मृतक की पत्नी ने अब तीन लोगों पर हत्या कर तमंचे लहराते हुए भागते हुए देखे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर अनुसार देवर सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दे सोमवार रात भदईपुरा निवासी रिंकू यादव (27) की अज्ञात लोगो द्वारा घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी पत्नी निशा यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में घटना में नया मोड़ आया है। तहरीर में बताया गया है कि तीन में से दो लोगो ने मृतक रिंकू की मां की सड़क हादसे में मौत के बाद उनकी एक पॉलिसी के रुपए धोखे से हड़प लिये थे। जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से ही यह लोग उसके पति से रंजिश रखते थे। सोमवार की रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच तीन लोग घर में घुस आए और टीवी की आवाज बढ़ा कर इसके पति के गोली मारकर हत्या कर दी। वही गोली की आवाज सुनकर पत्नी के परिजन जब कमरे की तरफ भागे। तभी उन्होंने तीन लोगो को हाथ में तमंचे लिए कमरे से बाहर निकलते हुए देखा। जिसका विरोध करने पर तमंचा दिखाकर मारने भाग गये। मृतक की पत्नी की तहरीर अनुसार पुलिस ने पहाड़गंज निवासी विपिन, सचिन और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है।

 

Read more

Local News

Translate »