Monday, August 31, 2026

बागवाला में आयोजित हुई पशु प्रदर्शनी

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। ग्राम बागवाला में आयोजित जनपद स्तरीय पशु प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में क्षेत्र के प्रगतिशील पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पशुपालकों को पशुओं में होने वाले रोग और उनके निदान के बारे में भी बताया। पशु प्रदर्शनी में फतेह बहादुर की गाय को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि उन्नत पशुपालन किसानों की आय का बेहतर जरिया बन सकता है।  पशु प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य पशुपालकों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि पशुपालन को बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान विजेन्द्र चैधरी, भारत भूषण चुघ, विपिन जल्होत्रा, राखी जोशी, चन्द्रसेन कोली, पार्षद बबलू सागर, राजीव चैधरी, भरत मिश्रा, राकेश जोशी, प्रभु नाथ शर्मा, अरविंद गुप्ता, योगेश तिवारी, अजय सोलंकी, योगेश मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »