
आयोजन की सफलता को लेकर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी। राजगुरु ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जलाशय में होने वाले प्रस्तावित खेल कार्यक्रमों के सफल संपादन हेतु सभी दायित्वधारी अपनी तैयारी समय से पूर्ण कर लें। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, शौचालय, सुरक्षा, विद्युत, भोजन एवं रहने की उचित व्यवस्था आदि का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने खेल विभाग के अधिकारियों को इस आयोजन का प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिये। उन्होने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये है कि कार्यक्रम के लिए शीघ्र समिति गठित करें।
जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि जलाशय में जल क्रीड़ाओं के अंतर्गत कयाकिंग, केनोयिंग आदि खेलों का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, जिला क्रीड़ाधिकारी राशिका सिद्दीकी, महासचिव भारतीय ओलम्पिक संघ डाॅ डीेके सिंह उपस्थित थे।




