Monday, August 31, 2026

राहुल अनेजा को व्यापारियों से मिल रहा अपार समर्थन

Share

भोंपूराम खबरी, गदरपुर। उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के युवा उम्मीदवार राहुल अनेजा और उनके समर्थकों ने व्यापार मंडल चुनाव में पूरी ताकत झोंक रखी है। वही उनके चाहने वालों की भी फेहरिस्त काफी लंबी है वही नगर के व्यापारी भी इस बार बदलाव चाह रहे हैं इसलिए नए नए चेहरे उनकी पहली पसंद बने हुए हैं। और व्यापारी भी नए युवाओं को इस बार मौका देने का मन बना चुके हैं दूसरी ओर राहुल अनेजा के समर्थन में उतरे व्यापारियों की बढ़ती संख्या देख उनके प्रतिद्वंद्वियों में गहमागहमी के साथ अफरा-तफरी का माहौल है।

Read more

Local News

Translate »