Monday, August 31, 2026

दीपक बेहड़ को मिल रहे अपार समर्थन से विपक्षी बौखलाए

Share

भोंपूराम खबरी, गदरपुर। उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार दीपक बेहड़ अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पूरे दमखम के साथ तूफानी जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। दीपक बेहड़ के सरल स्वभाव व प्रत्येक धार्मिक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के चलते व्यापारी उन्हें हाथों हाथ ले रहे हैं। बेहड़ को नगर के व्यापारियों से मिल रहे अपार समर्थन व सहयोग के कारण उनके प्रतिद्वंद्वियों में बौखलाहट साफ देखी जा सकती है। वही दीपक बेहड़ के प्रचार प्रसार अभियान को लेकर उनके समर्थक पोस्टर, बैनर, फ्लेक्सी इत्यादि सोशल मीडिया पर शेयर कर उनको विजयी बनाने के अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने में जुटे हैं। बेहड़ को मिल रहे अपार समर्थन से उनके विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है। अब देखना यह है कि 2 मार्च को होने वाले चुनाव में 2116 मतदाता किस ओर करवट लेकर बैठेंगे यह तो आने वाला समय ही तय करेगा।

Read more

Local News

Translate »