Monday, August 31, 2026

युवक लटका फांसी के फंदे पर

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पीलीभीत निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक ने पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि उसमें मौत का स्पष्ट कारण नहीं दर्शाया गया है। फिलहाल पुलिस ने जांच में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से मेलाघाट रोड, जिला पीलीभीत, यूपी निवासी 24 वर्षीय विकास कुमार थाना ट्रांजिट कैम्प के शिवनगर में रहकर सिडकुल में मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार रात वह कमरे में अकेला था। इस दौरान मकान मालिक के बेटे का दोस्त उनके घर आया तो उसकी नजर विकास के कमरे की खिड़की पर गई तो विकास फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उसने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी गई। विकास ने कमरा अंदर से बंद कर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा रखी थी। मौके पर पहुंची ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी पहुंच गये। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था।
थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैम्प विनोद फत्र्याल ने बताया कि मृतक यहां किराये के मकान में रहकर काम करता था। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। लेकिन उसमें मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है और न ही किसी व्यक्ति की ओर संकेत किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Read more

Local News

Translate »