Monday, August 31, 2026

दिवंगत किसान नवरीत की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

Share

भोंपूराम, रुद्रपुर। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हादसे में मारे गए किसान नवरीत सिंह की अंतिम अरदास में हजारों लोगों ने शिरकत की।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्थित उनके गाँव पहुँचकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मृतक किसान नवरीत की अंतिम अरदास में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ सहित पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से भी राजनीतिक दलों के नुमाइंदे पहुंचे और दिवंगत नवरीत को पुष्पांजलि दी।

Read more

Local News

Translate »