Monday, August 31, 2026

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंर्तगत आम नागरिक सहित सीपीयू व यातायात कर्मी हुए सम्मानित

Share

भौंपूराम खबरी, रूद्रपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीपीयू व यातायात कर्मियों सहित आम नागरिकों को सम्मानित किया गया। सभी को एसपी यातायात एवं अपराध मिथिलेश कुमार व सीओ यातायात भूपेन्द्र भंडारी ने सम्मानित किया। इन्हें आम जनता को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने, दुर्घटनाओं में होने वाली व्यक्ति की जान की सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा हेतु उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी यातायात मिथिलेश कुमार कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना पुलिस व यातायात कर्मियों के साथ-साथ आम जनता की नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों को पूर्णतया पालन करना चाहिए। जिससे स्वयं सहित अन्य लोगो की भी सुरक्षा की जा सकें। साथ ही उन्होने किसी भी पुलिस कर्मी द्वारा यातायात के नाम पर अवैध वसूली किये जाने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी। सीओ भूपेन्द्र भंडारी ने सभी से यातायात नियमों को अनदेखी न कर उनका पालन करने की अपली की।

Read more

Local News

Translate »