
डॉ चंदोला का कहना था कि भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से बड़ी बीमारियों से लोगों को निजात भी दिलाई है। स्वदेशी आयुर्वेद का नाम आते ही पतंजलि का नाम ही ध्यान में आता है। ऐसे में बाबा रामदेव की ओर से सहयोग मिलना उनके लिए गर्व की बात है। दरअसल डॉ चंदोला पूरे प्रदेश में आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार के लिए काफी समय से काम कर रहे हैं । इसी क्रम में डाक्टर किशोर चंदोला ने योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात की । डॉ चंदोला ने बताया कि मुलाकात के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक चिकित्सा के लिए पूरे विश्व में विख्यात है । उन्होंने कहा कि आयुर्वेद बीमारियों को जड़ से खत्म करता है। डॉ चंदोला ने बताया कि बाबा रामदेव से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने होमियोपैथिक चिकित्सा के सम्बन्ध में भी चर्चा की । साथ ही उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव को चंदोला होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आमंत्रित भी किया है। उन्होंने भी शीघ्र रुद्रपुर पहुंचकर अस्पताल व कॉलेज की स्थिति का जायजा लेने के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति का शहर में भी प्रचार किये जाने के लिए सहायता करने का आश्वासन दिया।




