Monday, August 31, 2026

यहां जुआरियों को मिलता है भाजपा नेताओं का आशीर्वाद

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।भाजपा सरकार के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आत्ममंथन का समय आ पहुंचा है। दरअसल, भाजपा के विजयी रथ पर असामाजिक तत्व भी सवार हो गए हैं। अवैध व अनैतिक काम करने वाले लोग भी भाजपा नेताओं व मंत्रियों की आड़ में अपने कामों को शराफत का जामा पहनाने में जुट गए हैं।

हाल ही में शहर के एक बड़े जुआरी ने अपने प्रतिष्ठान का उद्घाटन भाजपा के बड़े नेता से करवाकर अपनी चालाकी का परिचय दिया है। कभी इस पार्टी तो कभी उस पार्टी में रहने वाले इस नेता के जरायम काम किसी से छुपे नहीं हैं। यहां तक कि पुलिस भी इस पर हाथ डालने से कतराती है। पार्टी कोई भी सत्तारूढ़ हो, यह व्यक्ति उसी के झंडे के नीचे पहुंच जाता है। इसी आड़ में यह अपने प्रॉपर्टी और जुए के धन्धे को आगे बढ़ाता है। भाजपा नेताओं को भी इस आदमी की हकीकत को समझना होगा वरना यह रुद्रपुर और आसपास की विधानसभाओं में पार्टी को खासा नुकसान पहुंचाएगा। पूर्व में भी यह व्यक्ति काशीपुर मार्ग पर खुलेआम जुए का अड्डा चलाता था और अब इसके नए प्रतिष्ठान के बारे में भी यही चर्चा है कि सत्तारूढ़ पार्टी की आड़ लेकर वहां अनैतिक कार्य किये जाएंगे।

Read more

Local News

Translate »