Saturday, June 28, 2025

फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Share


रूद्रपुर।
भाजपा नेता के पुत्र पर फायरिंग झोंकने पर आवास-विकास पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायलय में पेशकर जेल भेज दिया।

बता दे कि 7 जनवरी को पुलिस ने जगतपुरा निवासी भाजपा जिला मंत्री राधेश शर्मा के पुत्र पवन शर्मा पर फ़ायरिंग करने के मामले में ट्रांजिट कैम्प निवासी प्रबल जौहरी उर्फ सन्नी जौहरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद से ही प्रबल फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का भी गठन किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रबल जौहरी को सिडकुल ढाल के पास एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। किया गया। जिसे न्यायलय में पेशकर पुलिस ने जेल भेज दिया।

Read more

Local News

Translate »