Saturday, September 5, 2026

यहां महिला ने गले में फंदा लगाकर जान दी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। चौकी बगवाड़ा क्षेत्र भमरौला में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते गले में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

महिला मायके में रह रही थी। शुक्रवार शाम को बगवाड़ा चौकी पर तैनात कांस्टेबल दिलीप कुमार को एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी दी कि भमरौला त्रिवेणी कालोनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर चौकी प्रभारी सुरेंद्र रिंगवाल, कांस्टेबल दिलीप कुमार को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को महिला चारपाई पर लेटी मिली थी। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि महिला पूजा पत्नी रवि उम्र 27 ने चुन्नी का फंदा फाँसी लगा ली। आत्महत्या कर ली है। मौके पर चौकी प्रभारी बगवाड़ा सुरेन्द्र रिंगवाल पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। महिला के आत्महत्या के कारण अज्ञात है। घर पर परिजन नहीं थे, किसी काम से बाहर कहीं गये थे। सूचना पर वह लोग भी पहुंच गए। पुलिस जांच कर रही है। महिला की ससुराल भूरारानी में है और उसकी 8 वर्ष पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.