Sunday, November 22, 2026

उत्तराखंड पुलिस में 11 निरीक्षकों के तबादले, गढ़वाल मंडल में बदले गए तैनाती स्थल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गढ़वाल परिक्षेत्र के 11 पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इन निरीक्षकों को उनके वर्तमान तैनाती जनपद से हटाकर दूसरे जनपदों में स्थानांतरित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के पत्र और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि जिन निरीक्षकों की विधानसभा निर्वाचन के दौरान उसी जनपद में तैनाती रही थी और वर्तमान में भी वे उसी जनपद में नियुक्त हैं, उन्हें समीपवर्ती जनपदों में स्थानांतरित किया जा रहा है।

इन निरीक्षकों के हुए तबादले

जारी सूची के अनुसार, प्रदीप सिंह तोमर और दिनेश कुमार को उत्तरकाशी से हरिद्वार भेजा गया है। अजय सिंह को उत्तरकाशी से देहरादून, विजय सिंह को पौड़ी से टिहरी, राकेश कुमार को रुद्रप्रयाग से देहरादून तथा नरेश राठौर को देहरादून से हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह नरेंद्र गहलावत और रविन्द्र शाह को देहरादून से टिहरी, कुन्दन सिंह राणा को हरिद्वार से देहरादून, जहांगीर अली को हरिद्वार से उत्तरकाशी तथा चित्रगुप्त को चमोली से पौड़ी स्थानांतरित किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.