Monday, August 31, 2026

भाईचारा एकता मंच की कार्यकारिणी का विस्तार

Share

रुद्रपुर।  भाईचारा एकता मंच की वर्ष 2021 की पहली बैठक एक स्थानीय होटल में संस्थापक सौरभ गंगवार की अध्यक्षता एवं अवतार सिंह बिष्ट की देख-रेख में आयोजित हुई। केला खेड़ा निवासी टोनी पठान को संगठन का जिला अध्यक्ष तो सुमन पंत के पद को महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया। वहीं ताप्ती राय को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई और महानगर अध्यक्ष के पद पर राजकुमारी गिरी का मनोनयन किया गया।
रामपाल धनगर को प्रदेश मीडिया प्रभारी, समायिला खातून को महानगर उपाध्यक्षा, भानु मंडल को सचिव बनाया गया। शशि दुबे को नैनीताल का जिला महासचिव व प्रिया को उपाध्यक्ष बनाया।  सुषमा रानी को गदरपुर विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से रामधारी गंगवार,मनोहर लाल गंगवार, रिंकू यादव, प्रवीण खान, अनीता,  संगीता, सुमित्रा, नन्ही देवी, धीरेंद्र वर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »