Monday, June 30, 2025

कांग्रेसियों ने फूँका भगत का पुतला 

Share

रुद्रपुर।  ट्रांजिट कैंप चौराहे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिलीप अधिकारी व मोनू निषाद के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंका। यहाँ अधिकारी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का नारा देने वाली भाजपा के नेता महिलाओं का सम्मान नहीं करते। जिस तरह भगत ने नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर उनकी गरिमा को ठेस पहुँचाई है उससे साफ़ है कि भाजपा की करनी और कथनी में फर्क है। निषाद ने कहा कि  भगत की निम्न बयानबाज़ी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर भाजपा ने भगत को अध्यक्ष पद से नहीं हटाया गया तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा पुतला फूंकने वालों में मनोज दास, दीपक कीर्तनया, उमा सरकार, रोबिन विश्वास, बृजनंदन, दुर्गेश कुमार, राजीव, मोनू कश्यप, रंजीत सिंह राणा, रामाधार गंगवार, प्रवेश श्रीवास्तव, लकी शुक्ला, राजीव गंगवार, मनोज कोहली, मनोज कुमार दास आदि शामिल थे।

Read more

Local News

Translate »