Friday, September 4, 2026

स्मार्ट मीटर लगे तो राजनीति छोड़ दूंगाः बेहड़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ एवं कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा के समक्ष वार्ड नं. एक फुलसुंगा में उपेन्द्र गिरी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली। बेहड़ और मोहन खेड़ा ने कांग्रेेस में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया। इस दौरान बेहड़ ने चुनावी सभा में अपील करते हुए कहा कि मोहन खेड़ा अगर मेयर बने तो किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे, उन्होंने कहा कि रूद्रपुर में स्मार्ट मीटर लगे तो राजनीति छोड़ देंगे।

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने चुनावी सभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा ने रूद्रपुर का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को विकास में पीछे धकेल दिया है। विकास के नाम पर सिर्फ कोरी घोषणायें की जाती है, धरातल पर विकास कहीं नजर नहीं आता है। भाजपा ने विकास किया होता तो ये निकाय चुनावों को एक साल से टालते नहीं । हार के डर से ही भाजपा एक साल से निकाय चुनावों को टाल रही थी। इन्होंने निकायों में प्रशासक बना दिये। एक साल बाद जब न्यायालय ने हस्तक्षेप किया तब मजबूरी में चुनाव कराने पड़े। ये जानते थे कि हम चुनाव हारेंगे। भाजपा नेताओं ने प्रदेश में जो भष्टाचार फैला रखा है जो लूटपाट मचा रखी है, उसके डर से ही चुनाव कराने से डर रहे थे। बेहड़ ने कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर सिर्फ गिने चुने लोगों का विकास हो रहा है। आम आदमी आज भी मूलभूत जरूरतों के लिए तरस रहा है। आज किसान व्यापारी, युवा, सरकारी कर्मचारी, सब इस सरकार से परेशान है। किसान को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है, नौजवान भटक रहे है। बेरोजगार युवा नशे की लत में पड़ रहा है, इसकी जिम्मेवार भाजपा सरकार है। इस सरकार ने नौकरियों तो दी नहीं जो काम कर रहे थे उनके भी काम छीन लिये। भाजपा की सरकार को अडानी अंबानी जैसे धन्नासेठ अपने इशारों पर चला रहे है। उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं जनता पर थोपी जा रही है। स्मार्ट मीटर लगाकर जनता का खून चूसने की तैयारी की जा रही है। बेहड़ ने कहा कि रूद्रपुर में निकाय चुनाव के बाद स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी हो चुकी है कई गोदामों में करोड़ों के स्मार्ट मीटर पहुंचा दिये गये हैं। इसके लिए सरकार से अनुबंध हो चुका है। स्मार्ट मीटर लगे तो सिर्फ बिजली सिर्फ अडानी की मर्जी से जलेगी। बेहड़ ने अपील करते हुए कहा कि मोहन खेड़ा को चुनाव जीताओ, वार्ड से कांग्रेस का पार्षद बनाओ उसके बाद यदि स्मार्ट मीटर लगे तो राजनीति छोड़ दूंगा। इसके लिए अगर जेल भी जाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। बेहड़ ने कहा कि चुनाव होते ही स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो जायेंगे इससे बचने के लिए एक ही उपाय है, नगर निगम में कांग्रेस की सरकार बनाओ।

बेहड़ ने कहा कि भाजपा नेताओं के पास इस चुनाव में विकास के नाम पर कोई उपलब्धियां बताने के लिए नहीं हैं, जब विकास की बात होती है तो ये प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य गिनाने लगते हैं, इन्हें बताना चाहिए कि किसी गली मोहल्ले की सड़क बनाने के लिए क्या प्रधानमंत्री आयेंगे। मेयर इनका, विधायक इनका, सांसद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री भी इनका इसके बाद भी विकास कहीं नजर नहीं आता। भाजपा से जो प्रत्याशी मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं वो पिछले दस साल में वो अपने वार्ड में अपने विधायक से शमशान घाट की दीवार तक नहीं बना पाये। बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस का मेयर बनाने के बाद दो साल में इस वार्ड की सूरत बदल दी जायेगी। उन्होंने कहा बेहड़ जो कहता है वो करके दिखाता है। मेयर बनने के बाद कांग्रेस ने काम नहीं किया तो मुझे पकड़ लेना। उन्होंने कहा कि वोट की ताकत को समझो अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।

कांग्रस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि जनविरोधी भाजपा का पतन अब निश्चित है। जनता परिवर्तन का मन बनाा चुकी है, शहर के सभी वार्डों में कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है, कांग्रस की जीत के साथ रूद्रपुर मे विकास के द्वार खुलेंगे। उन्होंने आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान की अपील की। इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी रोति चौहान उपेन्द्र गिरी, रूद्राक्ष शुक्ला,जेपी सिंह,नवीन सिंह, जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, सीपी शर्मा, योगेश चौहान, संदीप चीमा, अनिल शर्मा, रामकृष्ण सैनी, परिमल राय, ममता रानी, संजीव रस्तौगी, सुरेश यादव, सुनील जंडवानी, मोनिका ढाली समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.