Friday, September 4, 2026

वायनाड आपदा: अब तक 146 लोगों की मौत, सेना ने ऐसे बचाई 1000 लोगों की जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड के कारण सब कुछ तहस-नहस हो चुका है। वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 146 हो गई है। इस हादसे के बाद केरल सरकार ने 2 दिनों का शोक भी घोषित कर दिया है। दूसरी ओर भारतीय सेना, एनडीआरफ समेत विभिन्न विभागों ने वायनाड में बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। आपको बता दें कि सेना ने करीब 1000 लोगों की जान बचाई है।

सेना ने बचाई 1000 लोगों की जान

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने वायनाड जिले में बचाव अभियान के दौरान एक अस्थायी पुल की मदद से करीब 1000 लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की है। इलाके में  स्थायी अवसंरचना बह जाने के बाद एक सेना ने एक पुल बनाया था। बचाव अभियान में राज्य की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल हैं तथा नौसेना और वायुसेना भी समान रूप से योगदान दे रही हैं।

146 लोगों की मौत

ताजा अपडेट के मुताबिक, केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड के कारण अब तक कुल 146 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, इनमें से 143 शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है। आधिकारिक रूप से 98 लोग लापता हैं लेकिन संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है।

नयी दिल्ली से कुछ खोजी कुत्ते आएंगे

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अंधेरा होने की वजह से बचाव कार्य को रोकने का सुझाव दिया गया। इलाके में 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है। कुछ शव भी निकाले गए हैं। अब भी इलाके में 18 से 25 लोग फंसे हुए हैं। बचाव अभियान के लिए नयी दिल्ली से कुछ खोजी कुत्ते भी लाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.