Saturday, September 5, 2026

राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 में दिल्ली पब्लिक स्कूल को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारत सरकार द्वारा स्वच्छता मिशन के तहत पूरे देश में तरह -तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।उत्तराखंड सरकार द्वारा भी प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 का आयोजन किया गया ।जिसमें 26 विद्यालयों में से दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की दो श्रेणीयों में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया ।

दिल्ली पब्लिक स्कूल को यह पुरस्कार रुद्रपुर के विधायक  शिव कुमार अरोरा  ,तथा जिला मजिस्ट्रेट जुगल किशोर पंत  और खंड शिक्षाधिकारी आर.सी.आर्या जी के हाथों से प्रदान किया गया ।

शिव कुमार अरोरा  ने कहा कि यह रुद्रपुर जैसे छोटे शहर के लिए हर्ष का विषय है कि डी. पी.एस. रुद्रपुर ने शहर एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने कहा कि यह विद्यालय के लिए हर्ष का विषय है कि उत्तराखंड में विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय के पुरस्कार से सम्मानित किया गया | सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया एवं विद्यालय के पुरस्कृत होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के समस्त स्टाफ के अथक प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरोरा जी ने बताया कि डी. पी.एस. रुद्रपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार के लिए भी मनोनीत किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.