Friday, September 4, 2026

यहां युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। डोईवाला के बालावाला रेलवे फाटक से लगभग 100 मीटर दूरी रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कोतवाली डोईवाला पुलिस के अनुसार आज सुबह 07 बजे स्टेशन मास्टर हर्रावाला द्वारा सूचना दी गई की हर्रावाला से डोईवाला की तरफ थोड़ी दूरी पर रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति ट्रेन से कट रखा है। इस सूचना पर हर्रावाला पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गई तो एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 30 वर्ष, की बालावाला रेलवे फाटक से लगभग 100 मीटर आगे रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन से कटने से मृत्यु हो गई थी।

मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए मृतक की शिनाख्त हिमांशु कुमार पुत्र दिनेश निवासी द्वाराहाट, अल्मोड़ा, उम्र 26 वर्ष हाल किराएदार चित्र बिहार, नकरोंदा के रूप में हुई है, जो यंग फैशन कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर का कार्य करता था। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.