Friday, September 4, 2026

यहां दो युवक खाई मे गिरे, एक की मौत एक घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आज दिनांक 29 सितम्बर 2023 को देहरादून कण्ट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में 02 युवक खाई में गिर गये जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष सिंह रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पहुँचकर लगभग 100 मीटर नीचे खाई में उतरकर उक्त युवकों तक पहुँच बनायी जिसमे 01 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व दूसरा व्यक्ति व्यक्ति घायल अवस्था में मिला।

SDRF टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया व मृतक को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*युवकों का विवरण*

*घायल का नाम :-* श्री कपिल चौधरी उम्र 30 वर्ष पुत्र श्री ब्रजपाल, निवासी :- सुभाष नगर बणत शामली।

*मृतक का नाम :-* श्री विनीत चौधरी उम्र 35 वर्ष पुत्र बिल्लू, निवासी :- सुभाष नगर बणत शामली।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.