Friday, September 4, 2026

यहां ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जिले में सड़क हादसों में रोजाना किसी न किसी की जान जा रही है, एक और बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक बुजुर्ग जोकि बाइक पर सवार था उसे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर तो मारी ही साथ ही बुरी तरह घसीट दिया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिले में वाहनों की तेज रफ्तार कहीं न कहीं हादसों को बढ़ावा देते हैं।

वहीं बुजुर्ग की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. हल्द्वानी-रामनगर स्टेट हाईवे पर कालाढूंगी के पास बौर पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचल दिया. जिससे बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है, हादसा उस समय हुआ जब 65 वर्षीय खीमानंद जोशी अपनी बाइक से कालाढूंगी की ओर जा रहे थे. तभी अचानक ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी और बाइक को करीब तीन सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया. राहगीरों ने शोर मचाया, जिससे ट्रक चालक ने वाहन रोका और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया. बताया जा रहा है कि घटना के बाद हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि मृतक खीमानंद के दो पुत्र हैं एक भारतीय सेना में सेवा दे रहा है, जबकि दूसरा आंचल दूग्ध प्लांट में कार्यरत है. कालाढूंगी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रथम दृष्टया में तेज रफ्तार हादसे की वजह लग रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.