Friday, September 4, 2026

यहां गहरी खाई में गिरी कार, एक की हुई मौत, तीन घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल मार्ग पर रात के अंधेरे में गहरी खाई में कार गिरी हैं। आज दिनांक 12. 01. 2025 को डायल 112 की सूचना चौकी ज्योलीकोट में समय 00.20 बजे प्राप्त होने पर कि एक गाड़ी नैना गांव से आगे गहरी खाई में गिर गई है तथा कॉलर अपना लोकेशन भी नहीं बता पा रहे हैं कि सूचना पर तत्काल थाना तल्लीताल व चौकी ज्योलीकोट से पुलिस मौके पर पहुंची। तथा 02 घायलों को त्वरित कार्यवाही कर रेस्क्यू करते हुए 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके से शेष 02 घायलों को फायर सर्विस, एसडीआरएफ की मदद से 200 मीटर गहरी खाई से घायलों को ऊपर सड़क पर लाकर 108(दो वाहन) की मदद से बी0डी0 पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया। रेस्क्यू करीब 3 घंटे चला। खाई में गिरे वाहन संख्या में UP25 DD 4750 (वैगन आर) गाड़ी थी जिसमें चार लोग सवार थे।सभी को बी0डी0 पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया गया है।जिसमें आलोक सक्सेना द्वारा वाहन चलाया जाना बताया। *चारों व्यक्ति बरेली से नैनीताल घूमने आ रहे थे।

घायलों व्यक्तियों के नाम-

1- युवराज पुत्र कपिल निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली उम्र 17 वर्ष

2- पारस रस्तोगी पुत्र कैप्टन रस्तोगी निवासी बड़ा बाजार बड़ी भौनपुर उम्र 18 वर्ष

3- आलोक सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली उम्र 42 वर्ष,(ड्राइवर)

4- मौजूम पुत्र नमालूम निवासी बड़ा बाजार महौला खननू बरेली उम्र 26 वर्ष (मृत्यु)

घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल पहुंचा कर उपचार कराया गया। मौजूम खान को डॉक्टर मृत घोषित किया गया है। जिसमे अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.