5.8 C
London
Thursday, February 6, 2025

भारतीय करेंसी पर गांधी जी संग छपे लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर, अरविंद केजरीवाल

- Advertisement -spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी को लेकर केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि हम सब चाहते हैं कि भारत विकसित देश बने, मगर प्रयास तभी सफल होते हैं जब देवी-देवताओं की कृपा होती है।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार से मांग की है कि भारतीय करेंसी पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की फोटो के दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश जी की तस्वीर भी छापी जाए।

अरविंद केजरीवाल ने मुस्लिम देश इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि इंडोनेशिया मुस्लिम देश है, मगर उस देश ने अपनी करेंसी पर एक तरफ गणेश जी की तस्वीर है। फिर ऐसा हम भी कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा हमें भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के लिए बहुत प्रयास करने की जरूरत है, लेकिन इसके साथ देवी-देवताओं के आशीर्वाद की भी जरूरत है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर होगी तो पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। माता लक्ष्मी को समृद्धि की देवी माना जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी की तस्वीर है, उसे वैसे ही रहने दें। दूसरी तरफ गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाई जाए।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »