Friday, September 4, 2026

RTI खुलासा : प्रदेश में महिला अपहरण, हत्या और चोरी के मामलों में वृद्धि

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। उत्तराखंड में वर्ष 2024 में महिला अपहरण, हत्या और चोरी के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि बलात्कार, लूट, डकैती और दहेज हत्या जैसे अपराधों में कमी आई है। यह जानकारी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्रदान किए गए आंकड़ों से सामने आई है।

पुलिस मुख्यालय से मिले तीन वर्षीय तुलनात्मक आंकड़े

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से वर्ष 2024 में गंभीर अपराधों के आंकड़ों की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने 30 जनवरी 2025 को जारी पत्र के माध्यम से 2022, 2023 और 2024 के तुलनात्मक अपराध आंकड़े साझा किए।

गंभीर अपराधों में 3% की कुल गिरावट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में कुल 17,278 गंभीर अपराध दर्ज किए गए, जो 2022 की तुलना में 3% कम हैं।

■ वर्ष 2022 में 17,863 और

वर्ष 2023 में 17,776 अपराध दर्ज किए गए थे।

किन अपराधों में आई गिरावट ?

■ बलात्कार: 2022 में 918, 2024 में घटकर 822 (10% की कमी)

डकैती: 2022 में 34, 2024 में घटकर 17 (50% की कमी)

लूट: 2022 में 225, 2024 में घटकर 176 (22% की कमी)

■ वाहन लूट: 2022 में 22, 2024 में घटकर 16 (27% की कमी)

स्नैचिंग: 2022 में 96, 2024 में घटकर 49 (49% की कमी)

• गृह भेदन (कूमल आदि): 2022 में 600, 2024 में घटकर 489 (19% की कमी)

■ वाहन चोरी: 2022 में 521, 2024 में घटकर 434 (17% की कमी)

■ दहेज हत्या: 2022 में 62, 2024 में घटकर 25 (60% की कमी)

■ अन्य गंभीर अपराध: 2022 में 11,446, 2024 में घटकर 10,370 (9% की कमी)

इन अपराधों में हुई वृद्धि

Vo))

Vol)

| | 79%

महिला अपहरण: 2022 में 86, 2024 में बढ़कर 164 (91% की वृद्धि)

■ हत्या हेतु अपहरण: 2022 में 5, 2024 में बढ़कर 10 (100% की वृद्धि)

■ अन्य अपहरण: 2022 में 418, 2024 में बढ़कर 1,019 (144% की वृद्धि)

■ हत्या: 2022 में 208, 2024 में बढ़कर 218 (5% की वृद्धि)

■ चोरी: 2022 में 2,244, 2024 में बढ़कर 2,441 (9% की वृद्धि)

■ बलवा: 2022 में 974, 2024 में बढ़कर 1,025 (5% की वृद्धि)

निष्कर्ष

उत्तराखंड में वर्ष 2024 में कुल गंभीर अपराधों में गिरावट देखी गई है, लेकिन महिला अपहरण, हत्या और चोरी के मामलों में चिंताजनक वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, बलात्कार, लूट, डकैती, दहेज हत्या जैसे अपराधों में कमी आई है। अपराधों की इस प्रवृत्ति पर सुरक्षा एजेंसियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.