Saturday, September 5, 2026

यहां नहाते वक्त गंगा में डूबा युवक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। महाराष्ट्र से घूमने आए अपने 10 अन्य साथियों के साथ आया एक युवक ऋषिकेश में नहाते वक्त डूब गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर युवक के रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी स्थित आश्रम में महाराष्ट्र का युवक अपने 10 अन्य साथियों के साथ रुका था। युवक की पहचान शेखर बारस्कर (42 वर्ष) निवासी रामटेक जिला नागपुर महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे मुनिकीरेती पुलिस को सूचना मिली थी। ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के पास एक व्यक्ति गंगा में नहाते वक्त डूब गया।

रेस्क्यू दल जांच में जुटी

मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश शुरू की। लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह शेखर अपने अन्य दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था। नहाते वक्त शेखर गंगा में तैरते हुए आंखों से ओझल हो गया। युवक की तलाश जारी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.