Saturday, September 5, 2026

गमगीन माहौल में हुई दोनो भाईयों की अंतेष्टि, नम हुई ग्रामीणों की आंखे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। गोलीकांड में मारे गये दोनो भाईयों की अंतेष्टि गमगीन माहौल में की गई। इस दौरान गांव के सभी लोगो की आंखे नम हो गई। वही परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।
बता दे कि मंगलवार दोपहर खेत की मेड़ को लेकर उपजे विवाद में प्रीत नगर निवासी एक व्यक्ति और उसके भतीजो ने मलसी लंका निवासी दो किसान भाईयों गुरकीर्तन और गुरपेज को गोली मार दी थी। गोली लगने से गुरकीर्तन की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि गुरपेज ने अस्पाताल पहंुचकर दम तोड़ दिया था। इस दोहरे हत्याकांड से गुस्साएं ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को देकर पुलिस को दो घंटे का समय दिया था। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। जिसके बाद दोनो भाईयों के शवो का मंगलवार रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शवो को परिजनो को सौप दिया गया था।
बुधवार सुबह परिवार वालो ने दोनो का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में स्थानीय शमशान घाट पर कर दिया। घर के इकलौते वारिस दोनो भाईयों के शव एक साथ उठने से गांव में मातम छा गया। हर किसी की आंखे उनके परिवार को रोते बिलखते देख कर आंसू से भर आई। इस दौरान गांव में किसी के घर का चूल्हा नही जला। हर कोई मृतको के घर पर रातभर जमा रहे। गांव की महिलाएं भी मृतको के महिलाओं को ढांढस देकर संभालती रही। लेकिन उनकी आंखो से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वही दोनो मृतको के बच्चे भी पापा की याद में रोते रहे। यह नजारा देख गांव और अंतेष्ठि में पहंुचा हर व्यक्ति भावविभोर हो गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.