Friday, September 4, 2026

कोरोना के 45 नए संक्रमित मरीज मिले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। संक्रमित बढ़ने से सक्रिय मामलों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए सैंपल जांच बढ़ाने निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक प्रदेश में औसतन प्रतिदिन 300 से 400 के बीच सैंपलों की जांच की जा रही है। मंगलवार को भी प्रदेश भर से जांच के लिए 322 सैंपल भेजे गए।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को पांच जिलों में 45 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 96 हो गई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 35 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 45 मामले सामने आए हैं।

इसमें देहरादून जिले में 35, नैनीताल में छह, हरिद्वार में दो, पिथौरागढ़ व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमित बढ़ने से सक्रिय मामलों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए सैंपल जांच बढ़ाने निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक प्रदेश में औसतन प्रतिदिन 300 से 400 के बीच सैंपलों की जांच की जा रही है। मंगलवार को भी प्रदेश भर से जांच के लिए 322 सैंपल भेजे गए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.