Friday, September 4, 2026

केदारनाथ गर्भ ग्रह में फोटो खींचकर वायरल करना पड़ा श्रद्धालु को भारी, भरा 11000 का अर्थदंड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में कथावाचक मोरारी बापू का फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सख्त रुख अपनाया है। फोटो वायरल करने वाले इंदौर के तीर्थयात्री ने माफी मांग कर अर्थदंड के रूप में 11 हजार रुपये की विशेष दान पर्ची काटी।

गर्भ गृह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना व आस्था को ठेस पहुंच रही है । इसे देखते हुए बीकेटीसी ने गर्भ गृह में फोटो खींचने पर प्रतिबंध लगाया है। श्रद्धालुओं की सूचना के लिए मंदिर परिसर में साइन बोर्ड लगाए गए। 21 जुलाई को कथावाचक मोरारी बापू केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे थे।

फोटो खींच कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

जब वे गर्भ गृह में दर्शन कर रहे थे। उसी समय किसी यात्री ने चुपके से फोटो खींच कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। प्रतिबंध के बाद भी गर्भ गृह में फोटो खींचने के मामले को बीकेटीसी से गंभीरता से लिया। मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर यात्री की पहचान इंदौर निवासी लक्ष्मीनारायण पानेरी के रूप की गई। बीकेटीसी को दिए लिखित माफीनामे में लक्ष्मी नारायण ने गलती पर क्षमा मांगी है। कहा, मैं बाबा केदार के दर्शन कर चुका था। मोरारी बापू को देख कर भावावेश में आकर गर्भ गृह में फोटो खींची। बीकेटीसी कर्मचारियों की ओर से मंदिर के गर्भ गृह में फोटो न खींचने के निर्देश दिए जा रहे थे। उन्होंने अपनी गलत पर अर्थ दंड के रूप में 11 हजार रुपये की विशेष दान की पर्ची कटवाई है।

यह व्यक्ति मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला था। समिति ने लिखित माफी मांगने और बीकेटीसी को 11 हजार रुपए का दान देने कहा। यह अमाउंट देने के बाद ही उसे छोड़ा गया। जिस शख्स ने फोटो क्लिक किया था, उसने बताया कि मोरारी बापू को देखकर वह कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गया था। जिसके चलते उसने उनकी फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जिसके बाद बवाल हो गया और मुरारी बापू पर कार्रवाई करने के बजाय मंदिर समिति ने 11000 का अर्थदंड फोटो वायरल करने वाले से वसूल किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.