Friday, September 4, 2026

किच्छा में इतने लाख से बनेगा गोल्ज्यू मंदिर मार्ग, विधायक बेहड़ के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। देवरिया स्थित गोल्ज्यू मंदिर की सड़क बनाने के विधायक तिलकराज बेहड़ के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है। लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है, अब जल्द ही इसका कार्य प्रांरभ हो जाएगा। विधायक बेहड़ ने प्रेस में दी जानकारी में बताया कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चुटकी देवरिया में गोल्ज्यू मंदिर मार्ग निर्माण का प्रस्ताव उन्होंने शासन को भेजा था। जिस पर अब स्वीकृति मिल गयी है। इस सड़क की लम्बाई डेढ़ किलोमीटर है, इसकी लागत करीब 61 लाख रुपए तक होगी। बताया कि विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है। अब जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.