Friday, September 4, 2026

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।।लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रम्पुरा में विरोध प्रदर्शन के बीच केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार संवेदनहीन हो चुकी है।

कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए गावा ने कहा कि सरकार कोरोना को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुयी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण न तो कोरोना पर नियंत्रण हो पाया और न ही अर्थव्यवस्था सुधर पायी है। व्यापारियों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। उद्योग धंधे और बाजार की हालत दयनीय हो चुकी है। व्यापारी लगातार बाजार खोलने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार को व्यापारियों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। सरकार न पूरी तरह बाजार खोल रही है और न ही व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देकर उन्हें कोई राहत दे रही है। सरकार की नीतियों की वजह से हजारों लोग बेरोजगार होकर घर बैठे हैं। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा उसे आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुयी है। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं जैसी कई जटिल समस्याओं से जूझ रही है। सरकार कोरोना की दूसरी लहर में भी स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में नाकाम साबित हुई है। सरकार की विफलताओं के चले ही सामाजिक लोगों को मरीजों की सेवा के लिए खुद आगे आना पड़ रहा है। अगर लोग मरीजों की मदद के खुद आगे नहीं आते तो उत्तराखण्ड में कोरों से मौत का आंकड़ा लाखों में होता। कांग्रेस नेता सीपी शर्मा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपास सरकार किसान, बेरोजगा, युवा और व्यापारी विरोधी है। इस सरकार ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया गया है। लम्बे समय से आंदोलन कर रहे किसानों की सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। उनकी मांगों की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। अन्नदाता की अनदेखी के लिए देश की जनता भाजपा को कभी माफ नही करेगी।
इस दौरान जिला महासचिव मदन खन्ना, रिंकू शर्मा, संदीप कुमार, नवाब अली, जयदीप गंगवार, विरेन्द्र कोली, राकेश कोली, गब्बर, कांती कोली, नत्थू लाल, नंद किशोर गंगवार आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.