Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से कुछ बदलने वाला नही: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से कुछ बदलने वाला नही है, प्रदेश की देवतुल्य जनता किसी भी सूरत में भारतीय जनता पार्टी को बर्दाश करने वाली नही है। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 4 साल में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ें हैं। भारतीय जनता पार्टी नया चेहरा लाकर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है।                                                                           बेहड़ ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने प्रदेश का आखिरी बजट पेश किया था। उन्होंने कहा की प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है के बजट पेश करने वाला कोई मुख्यमंत्री और उसको खर्च करने वाला कोई और होगा। भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ उत्तराखंड की जनता को बेवकूफ बनाने के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा बदला है परंतु अब जनता इनके बहकावे में आने वाली नही है। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में सी0एम का चेहरा बदलकर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना 4 साल के कार्यकाल में कुछ भी विकास नही किया इसीलिए इन्हें चेहरा बदलने की जरूरत पड़ रही है।कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण रूप से फैल साबित हुई है। भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश प्रथम स्थान पर चल रहा है। रोजगार का दम भरने वाली भाजपा सरकार के राज में

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.