Friday, September 4, 2026

इस बार भाजपा नेताओं का घमण्ड तोड़ देगी जनताः बेहड़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पूर्व मंत्राी एवं किच्छा विधयक तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा के साथ वार्ड नं. 20, वार्ड नं.11, 13,17 और 18 में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया और पैदल भ्रमण कर वोट की अपील की।

नुक्कड़ सभाओं में बेहड़ ने कहा कि रूद्रपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अधिकांश निकायों में इस बार भाजपा का सफाया होने जा रहा है। भाजपा की जनविरोधी नीतियां उसके पतन का कारण बनने जा रही है। प्रदेश की जनता ने निकाय चुनाव में परिवर्तन का मन बना लिया है। भाजपा ने हर चुनाव में कोरी घोषणाएं करके जनता को धोखा देने का काम किया। धरातल पर कोई भी काम नहीं हुआ नहीं हुआ।सरकार की उपलब्धियां शून्य हैं। विकास के नाम पर ये प्रधानमंत्री मोदी के काम गिनाने लगते हैं। चुनाव नजदीक आते ही ये धर्म की राजनीति करना शुरू कर देते हैं। जनता आखिर कब तक उनके वादों पर भरोसा करेगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या निकाय चुनाव हो जनता ने हर बार भारतीय जनता पार्टी के वायदों पर भरोसा जताया लेकिन जो वादों की तस्वीर भारतीय जनता पार्टी की हम देखते थे, वह केवल खोखले वादों में तब्दील होकर रह गई है।

बेहड़ ने कहा कि आज जिला मुख्यालय रूद्रपुर में समस्याओं का अंबार हैं । कई बस्तियां ऐसी हैं जहां बुनियादी सुविधायें तक नहीं मिल पा रही है। भाजपा के लोगों ने कालोनियां काटकर अपने घर भर लिये लेकिन जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मठ जुझारू एवं जमीन से जुड़े व्यक्ति को मेयर प्रत्याशी बनाया है , उन्हें समाज के सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की गलत फहमी दूर होने वाली है। कई चुनाव जीतने के बाद इन्हें रावण की तरह घमण्ड हो गया है। अब इनका घमण्ड जनता चूर कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव में धन बल के साथ-साथ सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया । इस चुनाव में भी भाजपा ने धनबल का प्रयोग, सरकारी मशीनरी और सत्ता के दुरुपयोग के बल पर चुनाव जीतने के मंसूबे पाल रखे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरा धमकाकर अपने पक्ष में किया जा रहा है, सरकारी मशीनरी खुलकर भाजपा के इशारों पर काम कर रही है लेकिन इस बार जनता उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देगी।

कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता का रूझान कांग्रेस के पक्ष में है। हवाई वायदे करने वाली भाजपा को इस बार जनता माफ नहीं करेगी। उन्होने कहा कि कभी जाति तो कभी धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाली भाजपा का इस बार कोई फैक्टर काम नहीं करेगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा के दोनों मेयरों का कार्यकाल निराशाजनक रहा है, भाजपाईयों से जब मीडिया नगर निगम की उपलब्धियों का सवाल पूछती है तो वो धामी सरकार और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर बरगलाने लगते हैं। हकीकत में भाजपा के पास उपलब्धि के नाम बताने के लिए कुछ नही है।उन्होेने कहा कि जो लोग खुद को जनता का हितैषी बताते हैं, वे मुश्किल समय में नजर नहीं आते है।अब लोगों ने परिवर्तन का मन बनाया है. जनता इस बार जुमलों और झूठे वायदों को नकार देगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, कांग्रेस नेता किन्नू शुक्ला,महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, कांग्रेस नेता संदीप चीमा, सौरभ चिलाना, अनिल शर्मा, राजेश कुमार, देवेन्द्र शाही, योगेश चौहान, जयदीप सिंह, संजीव राठौर, गौरव मुल्तानी, मनीष कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.