Saturday, September 5, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतन्त्र दिवस पर चाणक्य लॉ कालेज में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रपुर द्वारा दिनांक 15.09.2022 को चाणक्य लॉ कालेज रूद्रपुर में अन्तर्राष्ट्रीय लोकतन्त्र दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सचिन कुमार पाठक (सी०डी० / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिहं नगर) रहे। कार्यक्रम की शुरूआत चाणक्य लॉ कालेज के चेयरमेन  एस०पी०सिंह द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत से किया गया। तत्पश्चात प्राध्यापक सलीम अहमद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय लोकतन्त्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।  उमेश जोशी (सदस्य सा०ल०सा० ) द्वारा बताया गया कि लोगो के अधिकारों के लिये राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विभिन्न प्रकार की योजनायें चला रहा है। अधिवक्ता अब्दुल नसीम द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संगठन तथा कार्यों पर प्रकाश डाला गया। प्राध्यापक अनिल कुमार द्वारा वर्तमान में लोकतन्त्र एक जरूरत विषय पर विचार रखे। प्राध्यापक अंकित कुमार पाण्डे द्वारा भी लोकतन्त्र के उददेश्यों को बताया गया। प्राध्यापिका प्रतिभा सिंह द्वारा वर्तमान में लोकतन्त्र की स्थिति पर आंकडो द्वारा प्रकाश डाला गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा कुछ ऐतिहासिक घटनाओं का उदाहरण प्रस्तुत करते हुये लोकतन्त्र के विकास पर विस्तृत रूप से सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं का ज्ञान वर्धन किया। कार्यक्रम के अन्त में कालेज के प्रबन्ध निदेशक श्री रविन्द्र सिंह बिष्ट सभी को अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अदिबा अन्सारी द्वारा किया गया । उपरोक्त कार्यक्रम में निम्नलिखित पैराविधिक कार्यकर्ता ने योगदान दिया। अनुराग आनन्द सुनिल शर्मा राधेश्याम सिंह गुरूदीप सिंह कामरा कंचन सक्सेना अनिता सक्सेना सोनी यादव किरन कुमारी पिंकी तिवारी खष्टी रावत शालिनी गुप्ता सुनैना सिंह गीता रानी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.