Saturday, September 5, 2026

अक्षय कुमार को हुआ कोरोना:अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में नहीं जाएंगे, एक्टर ने खुद को किया आइसोलेट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अटेंड नहीं कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। अनंत-राधिका ने पर्सनली अक्षय को शादी में शामिल होने का न्योता भेजा था लेकिन एक्टर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है इसलिए वो इस शादी में नहीं जा पाएंगे। अक्षय अनंत-राधिका के इस साल मार्च में जामनगर में हुए पहले प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे थे।

सूत्रों के मुताबिक, ‘पिछले दिनों फिल्म ‘सरफिरा’ के प्रमोशन के दौरान अक्षय की तबीयत थोड़ी खराब हो गई थी। दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक क्रू मेंबर कोविड 19 से पीड़ित हो गया था जिसके बाद अक्षय भी बीमार पड़ गए। शुक्रवार सुबह उन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया है।

2021-22 में भी कोविड पॉजिटिव हुए थे अक्षय

इससे पहले 2022 में भी अक्षय को कोरोना हो गया था जब वे फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान अक्षय के अलावा क्रू के बाकी टीम मेंबर्स भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।

2021 में भी अक्षय कोविड पॉजिटिव हुए थे लेकिन वो जल्दी रिकवर कर गए थे। अक्षय ने उस दौरान पीएम केयर फंड में 25 करोड़ का दान दिया था और ऐसा करने वाले वो पहले सेलेब बने थे।

12 जुलाई को रिलीज हुई ‘सरफिरा’

अक्षय की फिल्म ‘सरफिरा’ 12 जुलाई को रिलीज हो गई है। यह फिल्म साउथ बेस्ड बिजनेसमैन जी.आर.गोपीनाथ की लाइफ पर बेस्ड है जिसमें अक्षय लीड भूमिका में हैं। जी.आर.गोपीनाथ ने देश में पहली बार सस्ती एयरलाइन शुरू की थी। साउथ में पहले ही इस पर ‘सोरारई पोटरु’ नाम से फिल्म बन चुकी है। सूर्या स्टारर इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.