Monday, December 8, 2025

सरेआम पिटाई के मामले में मंत्री प्रेमचंद,PRO,गनर पर मुकदमा

Share

भोंपूराम खबरी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और युवक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। सीएम धामी ने डीजीपी को पूरे मामले जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद आज मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उनके पीआरओ और गनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, देर रात युवक पर भी मामला दर्ज हो चुका है।एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सुरेंद्र नेगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलवा मारपीट व गाली गलौज की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ऋषिकेश की सड़कों पर सरेआम गुंडागर्दी कर मारपीट आरोप में पुलिस ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि दूसरे पक्ष पर मुक़दमा दर्ज किया गया हैं.पुलिस के अनुसार मारपीट करने के इस प्रकरण में दोनों पक्षों पर क्रॉस मुकदमा दर्ज हुआ है.पुलिस अब पूरे इस मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अब आगे की कार्यवाही करने में जुटी हैं।

देहरादून एसएसपी के अनुसार इस मारपीट प्रकरण में एक तरफ़ मंत्री के गनर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुरेंद्र सिंह नेगी और धीरेंद्र सिंह प्रजापति नाम के दो अभियुक्त बनाये गए हैं. जबकि दूसरी ओर सुरेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल,कौशल बिजल्वाण और मंत्री का गनर विनोद राणा सहित चार-पाँच अन्य लोग आरोपी बनाये गए हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने कहा इस पूरे प्रकरण में ऋषिकेश कोतवाली SHO को जांच अधिकारी बनाया गया है. IO को इस बात के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जांच उपलब्ध साक्ष्य-सबूतों एवं तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष की जाए. ताकि आगे की अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

Read more

Local News

Translate »