Monday, August 31, 2026

रूद्रपुर शहर की पार्किंग समस्या अभी भी बरकरार

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। शहर में आये दिन ट्रैफिक की समस्याओं से जल्द ही निजात मिलती नहीं दिख रही है। पार्किंग के लिए नगर निगम द्वारा जिलाधिकारी को भेजा प्रस्ताव भी अधर में लटक गया है। जमीन न मिलने के कारण पार्किंग की समस्यां से अभी आम जनता को राहत मिलती दिख नहीं रही है। हालांकि नगर निगम पार्किंग की जमीन के लिए सिंचाई विभाग से वार्ता चल रही है।

शहर में वाहनो के भारी दबावों और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगो को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। जिससे समय की बर्बादी के साथ ही वायु प्रदूषण का खतरा भी बना रहता है। वही लोगो द्वारा अस्त-व्यस्त तरीके से सड़क पर वाहन खड़े करने से यह सामस्या और बढ़ जाती है।

नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने बताया कि निगम द्वारा जिलाधिकारी को पार्किंग के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया था। लेकिन एनएचआई द्वारा जमीन नहीं मिल पाने के और पार्किग की समस्या जस की तस बनी हुई है। वही अब इसके लिए सिंचाई विभाग से जमीन की मांग की जा रही है।

Read more

Local News

Translate »