भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। महानगर के भूतबंगला से गायब आठ वर्षीय बालक का दो दिन बाद कल्याणी नदी से शव बरामद हुआ है। बालक के नदी में डूबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक भूतबंगला निवासी मुख्त्यार रजा का आठ वर्षीय पुत्र सीरान रजा 02 अक्टूबर को आचनक खराब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा था, बुधवार को उसका शव रम्पुरा क्षेत्र में कल्याणी नदी के करीब से बरामद हुआ है। गायब बालक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।