Monday, August 31, 2026

रुद्रपुर में कोरोना का कहर, एक दिन में हुई 10 की मौत

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण से ग्रसित 10 लोगो को मृत्यु हुई। एक दिन में इतने लोगो मृत्यु कोरोना के दूसरी लहर का रिकॉर्ड है। मृत लोगो मे 30 से 60 वर्ष के लोग शामिल है।

कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है।

रुद्रपुर शहर के जिला अस्पताल में भर्ती व इलाज के लिए पहुँचे 10 लोगो ने कोरोना संक्रमण से अपनी जान गवा दी। जिसमे बुजुर्ग ही नही बल्कि 30 से 35 वर्ष का युवा भी शामिल है। इनमे तीन लोग 30 से 40 वर्ष के, तीन लोग 40 से 50 वर्ष के और बाकी 60 वर्ष के लोग शामिल है। जिला नोडल अधिकारी डॉ गौरव अग्रवाल ने बताया कि लोगो से शुरू में ही कोरोना के लक्षण प्रतीत होते ही सही व्यक्ति से इलाज कराने की अपील की गई थी तथा कोरोना गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करने का अनुरोध भी किया गया था। बावजूद इसके लोग इसमे लापरवाही बरत रहे है। उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई 10 लोगो की मौत में से पांच लोग लगभग मृत जिला अस्पताल लाये गये थे। डॉ गौरव ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज़ के लिए सारी सुविधाएं मौजूद है। लक्षण प्रतीत होने पर व्यक्ति के इलाज के लिए 48 से 96 घण्टे की आवश्यकता होती है। लेकिन यहाँ आने वाले मरीज़ काफी गंभीर परिस्थिति में विभाग के पास आ रहे है। साथ ही उन्होंने तेज़ बुखार और ऑक्सीजन लेवल 90 से कम होते ही उपयुक्त चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Read more

Local News

Translate »