12.8 C
London
Saturday, July 27, 2024

यहां युवक की नदी में बहने से हुई मौत

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। रामनगर में एक युवक की नदी में बहने से मौत हो गई।  हादसे के बाद उसका शव नदी किनारे मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम कालूसिद्व निवासी वीर सिंह छोई गांव स्थित हनुमानधाम में चैकीदार था। बताया जा रहा है कि विगत 15 जुलाई की रात में ड्यूटी पूरी करने के बाद सुबह नदी के रास्ते अपने घर जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है की नदी पार करते समय वह तेज बहाव में बह गया। इस बीच उन्हें किसी ने बहते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश की। खोजबीन के बाद उसका शव नदी से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »