Monday, December 15, 2025

यहां ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की हुई मौत

Share

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार में देर रात एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिस कारण नर हाथी की कटकर मौत हो गई। हाथी की मौत की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दे कि हादसा देर रात हरिद्वार रेंज में सीतापुर फाटक के पास हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वहां पहुंची। वहीं, लोगों की भीड़ भी लग गई । बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में आया था। इसी दौरान पटरी पार करते हुए वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हाथी का पोस्टमार्टम रेस्क्यू सेंटर में कराया जाएगा।

 

Read more

Local News

Translate »