Monday, August 31, 2026

मेयर रामपाल की अनुपस्थिति में पत्नी ने संभाली कमान

Share

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर । कल्याणी नदी की सफाई के लिए हर सप्ताह चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिदेव मंदिर के आस पास कल्याणी नदी की सफाई के लिए दर्जनों लोगों ने श्रमदान किया। मेयर रामपाल सिंह की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी अंजू रामपाल सिंह ने अभियान की कमान संभालते हुए नदी में घुसकर लोगों के साथ नदी से कचरा निकाला। इस अवसर पर रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, देवभूमि व्यापार मण्डल, डिसेबल स्पोर्टिंग सोसायटी सहित कई संस्थाओं के लोगों ने भी श्रमदान किया।

अंजू रामपाल सिंह ने कहा कि कल्याणी नदी को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कल्याणी नदी की सफाई के इस अभियान में शहर वासी खुलकर सामने आ रहे हैं। जिससे कल्याणी नदी को जल्द ही उसके मूल स्वरूप में लौटने का मार्ग प्रशस्त होगा। शहरवासियों ने कल्याणी की स्वच्छता को लेकर जो उत्साह दिखाया है निश्चित ही अब यह मुहिम रंग लायेगी और कल्याणी को उसका मूल स्वरूप वापस मिल पायेगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, नगर निगम की ब्रांड एंबेस्डर नीलम कोली, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित नेगी, अशोक अग्रवाल सुनील सोनी जगदीश बिष्ट, रजनी रावत, रीना जग्गा, अशोक कालरा, राजेश जग्गा, नितेश गोयल, इदरीश गोला, कुव दुती, हरीश चैधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Read more

Local News

Translate »