Monday, August 31, 2026

मारपीट के आरोप में चार पर मुकदमा दर्ज

Share

रूद्रपुर। न्यायलय के आदेश पर पुलिस ने मारपीट और जान से धमकी देने के आरोप में चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी मो. नईम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अगस्त 2020 की दोपहर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति अपने तीन पुत्रो के साथ उनके घर में धारदार हथियारों व लाठी डंडो के साथ घुस गये। इससे पहले नईम और परिवार का कुछ समझा पाता उससे पहले ही उन लोगो ने उनको मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बीच बचाव के लिए आये पीड़ित के भतीजे पर उन लोगो ने चाकू से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हुए। तब जाकर वह लोग वहां से भाग गये। जिसकी शिकालय पीड़ित ने पुलिस से भी की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर उसे न्यायलय की शरण लेनी पड़ी। पीड़ित की तहरीर के अनुसार पुलिस ने रम्पुरा निवासी श्रीकृष्ण, राहुल, शिव कुमार और रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Read more

Local News

Translate »