Monday, August 31, 2026

बेहोश हुए व्यक्ति को सीपीयू कर्मियों ने घर पहुंचाया

Share

रूद्रपुर। सीपीयू कर्मियों ने अपनी मानवता का परिचय देते हुए एक राहगीर की मदद की। बाइक अनियत्रित होने से गिरे व्यक्ति को घर तक पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सीपीयू कर्मी  एसएल कल्याल, वीरेंद्र चैहान और जगदीश जोशी गाड़ी से मेडिसिटी अस्पाताल के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति की स्कूटी अनियंत्रित हो गई और स्कूटी सवार उससे गिरकर बेहोश हो गया। यह देख सीपीयू कर्मियों ने जाकर उसे उठाया और होश में लेकर आये। होश मे आने पर उसने अपना नाम राना प्रताप निवसी खेड़ा, रूद्रपुर बताया। सीपीयू कर्मियों ने उसे जम्बो वाहन से उसके घर तक पहुंचाया। उसके परिवार वालो ने सीपीयू कर्मियो को आभार जताया।

Read more

Local News

Translate »