Sunday, November 1, 2026

प्रदेश में बनेंगे 3940 नए आंगनबाड़ी केंद्र

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में 3940 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है. जिसके तहत जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में 3940 में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए 131 करोड़ 72 लाख 48 हजार 380 रुपए की धनराशि भी जारी कर दी गई है. वहीं, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि राज्य में जो नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिली है, उसके लिए धनराशि भी मिल गई है. जिसका जल्द ही निर्माण करते हुए जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य वासियों को कई सौगातें मिल रही हैं. प्रदेश में जो आंगनबाड़ी भवन संचालित हो रहे हैं, उसके अलावा नए आंगनबाड़ी केंद्रों की भी आवश्यकता थी, जिसके क्रम में विभाग की ओर से नए केंद्रों के निर्माण के लिए पत्र भेजा गया था. लिहाजा, प्रदेश में कुल 3940 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को स्वीकृति मिलने के साथ ही धनराशि भी मिल गई है।

इन जनपदों में इतने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया जाएगा निर्माण

अल्मोड़ा- 330

बागेश्वर- 140

चमोली- 270

चंपावत – 160

देहरादून- 350

हरिद्वार- 550

नैनीताल- 360

पौड़ी गढ़वाल- 385

पिथौरागढ़- 320

रुद्रप्रयाग- 120

टिहरी गढ़वाल- 270

उधमसिंह नगर- 500

उत्तरकाशी- 185

कुल- 3940

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.