Monday, August 31, 2026

निजी लैब में अवैध रूप से कोविड एंटीजन किट रखने पर मुकदमा

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- निजी लैब में अवैध रूप से कोविड एंटीजन किट रखने पर लैब स्वामी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। किच्छा मार्ग स्थित सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर में अवैध रूप से सैंपलिग की शिकायत पर एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना ने टीम के साथ छापा मारा। जिससे वहां खलबली मच गई। मौके पर स्टाफ मौजूद था। लेकिन लैब संचालक नदारद था। टीम ने सेंटर पर कोविड एंटीजन किट बरामद की ।उन्होने बताया कि 25 सैंपल की बरामद एंटीजन किट में 24 सैंपल लिए जा चुके थे। टीम ने लैब को सील कर दिया और लैब संचालक फारुख पुत्र सगीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

Read more

Local News

Translate »