Monday, August 31, 2026

झूठी घोषणा करने में भाजपा माहिर

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव नंदलाल प्रसाद ने अपने जारी बयान में कहा है कि   मुख्यमंत्री द्वारा नजूल भूमि पर मालिकाना हक को लेकर किए गए घोषणा को ठीक वैसे ही मानते हैं जैसे उन्होंने कहा था कि भारत 200 साल तक अमेरिका का गुलाम रहा । जब जब चुनाव आते हैं तब तक भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठे वादे करने लगते हैं । गरीब जनता इस बार इनके झूठे घोषणाओं में नहीं आने वाली। भाजपा ने जितनी भी घोषणाएं करी है उसमें से एक भी पूरी नहीं की गई है । नजूल भूमि पर मालिकाना हक का विषय शीर्ष न्यायालय में विचाराधीन है । निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने का घोषणा किया था किंतु अभी तक कोई शासनादेश नहीं आया है। सरकार ने ना ही कोई कमेटी बनाई है नाही नजूल पर कोई ड्राफ्टिंग की है सिर्फ आम जनता को धोखा देने के लिए ऐसी घोषणाएं करते हैं । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा लाई गई नजूल नीति पर यदि भाजपा ने रोक न लगाई होती तो आज आम जनता को मालिकाना हक मिल चुका होता। सिर्फ श्रेय लेने के लिए हरीश रावत सरकार द्वारा लाई गई नजूल नीति को रोका गया और उस में फेरबदल किया गया किंतु नियमों की असमानता के कारण मामला कोर्ट में लंबित है। वहीं भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधि लोगों को भ्रमित करने के लिए जगह जगह झूठा प्रचार प्रसार करना प्रारंभ कर दिया है । भाजपा का एक जनप्रतिनिधि ने मेयर की कुर्सी पर ना बैठने की नाटक घटनाक्रम को अंजाम दिया है तो वही दूसरे जनप्रतिनिधि ने मालिकाना हक ना दिलाए जाने पर चुनाव ना लड़ने की घोषणा की है । कांग्रेस पार्टी घर का मालिकाना हक दिलाने के लिए लगातार आंदोलनरत रही है किंतु डबल इंजन की सरकार मालिकाना हक दिलाने में असफल रही है । टीएसआर प्रथम ने भी मालिकाना हक दिलाने के लिए कई बार घोषणाएं कर चुके हैं उनकी राह पर टीएसआर दितीय भी चल पड़े हैं ।

मुख्यमंत्री को नजूल भूमि की विधिक और न्यायिक नियमावली को समझ कर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई आपत्तियों को दूर करने तथा पैरवी करने में ध्यान देना चाहिए जिससे गरीब जनता को राहत मिल सके । नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने के लिए सरकार को तत्काल कमेटी का गठन कर बिल को कैबिनेट में लाकर पास कराने की आवश्यकता है यह सब कार्य घोषणाओं से पूरे नहीं होते है जो कि भाजपा की आदत में शुमार है।

नए मुख्यमंत्री जाना तो हिमालय की तरफ चाहते हैं किंतु मुख समंदर की तरफ करके चल रहे हैं ऐसी दिशा और दशा से कैसे मिलेगा मालिकाना हक ? नजूल भूमि पर कई दशकों से बसे हुए गरीब जनता की हालत फटी जींस जैसी हो गई है तथा अपने घर का मालिकाना हक मांगते मांगते घुटने तक छिल गए हैं किंतु मुख्यमंत्री को घुटने का दर्द नहीं दिखाई देता है । कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव लड़की रहती है और नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने के लिए आगे भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी । यदि डबल इंजन की सरकार गरीब जनता को मालिकाना दिलाती है तो इस फैसले का हम सर्वप्रथम स्वागत करेंगे और बधाई भी देंगे ।

Read more

Local News

Translate »