Saturday, September 5, 2026

ट्रेन की टक्कर से युवक-युवती की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में एक युवक और युवती की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से भी जांच कर रही है.

घटना हरिद्वार से सामने आई है जहां रविवार दोपहर की है. हरिद्वार के सेक्टर-2 क्षेत्र में एक युवक और एक युवती की वंदे भारत ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई. हादासा इतना भयानक था कि ट्रेन से टक्कर लगते ही दोनों के शरीर के कई टुकड़े हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल युवक युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दोनों के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं. घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही.

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भगत सिंह चौक और सेक्टर-2 बैरियर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला और पुरुष के क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।

घटना रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे की है। जब तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरने के कुछ ही समय बाद स्थानीय लोगों ने पटरी पर शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.